फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging; murder suspected.

Mirzapur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 21 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; murder suspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिगना। नरोइया ग्राम पंचायत के अंगनपुर गांव में रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे विवाहिता कंचन देवी (28) का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। शव चारपाई पर घुटने से मुड़ा हुआ था। शव देखकर ग्रामीणों और मायके वालों ने भी हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष संजयकुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।

नरोइया के अंगनपुर निवासी त्रिभुवन बिंद ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे घर से वह पत्नी के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे। उस समय बहू कंचन देवी (28) पत्नी दीपक कुमार फोन पर किसी से बात कर रही थी। पौत्र रितिक (8) को बिस्कुट के लिए पैसा देकर पत्नी के साथ चला गया। रास्ते ही में था कि घटना की जानकारी होने पर वापस लौटे। पौत्र रितिक ने बताया कि वह दुकान से पटाखा लेकर आया तो छोटा भाई हर्षित (1) रो रहा था। उसे गोदी में लेकर घर में जा रहा था कि देखा मां फंदे पर लटकी है। इसके बाद शोर मचाया। महिला के श्वसुर त्रिभुवन बिंद ने बताया कि कंचन और दीपक बिंद ने वर्ष 2017 में कोर्ट मैरीज की थी। दंपती के उसे दो बेटे हैं। दीपक बाहर रहकर काम करता है। तीन दिन पहले घर आया था। शनिवार सुबह छपरा मजदूरी करने चला गया था। घटना के समय घर पर कंचन के साथ उसका पुत्र हर्ष था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed