{"_id":"6a31a1f67d7d5b7ba505655b","slug":"youth-from-begusarai-bihar-dies-after-falling-from-train-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155491-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर बिहार के बेगूसराय के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर बिहार के बेगूसराय के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। भग्गल की मड़ई के पास दिल्ली हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह संजीव कुमार (22) का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
युवक के बैग में मौजूद आधार कार्ड से उसकी पहचान बेगूसराय बिहार के बाबीर्घी वार्ड-9 निवासी संजीव पुत्र रामबली शाह के रूप में हुई है। युवक के पास से विजयवाड़ा से दानापुर तक का सामान्य रेल टिकट मिला है। युवक तेलंगाना के किसी कंपनी में काम करता था। यात्रा के दौरान युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।
यात्रा कर रहे यात्रियों ने युवक का बैग ट्रेन के पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर पहुंचने पर वहां के जीआरपी को सौंपा। तलाशी में बैग में युवक का आधार कार्ड और कपड़े आदि मिले। इसके आधार पर स्थानीय पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद युवक के परिजन चुनार के लिए रवाना हो गए। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को रेलवे लाइन से हटवा कर शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिए।