फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer action in Sambhal: Illegal shrine built on pasture land demolished

संभल में बुलडोजर कार्रवाई: चरागाह की भूमि पर बनी अवैध मजार की ध्वस्त, अन्य कब्जों की पैमाइश करेगा प्रशासन

Tue, 01 Sep 2026 12:13 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 01 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

संभल के नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में चरागाह की सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में हुई कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। प्रशासन के अनुसार, करीब 50 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर लगभग 20 साल से कब्जा था।

विज्ञापन
Bulldozer action in Sambhal: Illegal shrine built on pasture land demolished
संभल में बुलडोजर कार्रवाई जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा बझेड़ा में चरागाह की भूमि पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई है। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन


तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मजार चरागाह की सरकारी भूमि पर बनाई गई थी। गाटा संख्या 118 की कुल 1.493 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है। इसी भूमि के करीब 50 वर्गमीटर हिस्से पर कब्जा कर मजार का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि यह कब्जा करीब 20 साल पुराना था। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार न्यायालय में वाद चला। न्यायालय ने 9 जून 2026 को मजार हटाने का आदेश दिया था। सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर हुए दूसरे कब्जों पर भी होगी कार्रवाई
नायब तहसीलदार ने बताया कि चारागाह की इसी भूमि पर कुछ ग्रामीणों के भी कब्जे सामने आए हैं। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण मौके पर पानी भर गया था। इस वजह से अन्य कब्जों की पैमाइश नहीं हो सकी। पानी कम होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ ग्रामीण सरकारी भूमि पर खेती कर रहे हैं। इन कब्जों को भी हटाया जाना है।

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर भी चलेगा बुलडोजर
नखासा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर देव गांव में सरकारी जमीन पर मदरसे का निर्माण किया गया है। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश जारी किया जा चुका है। अब तहसीलदार ने इस मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन द्वारा यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई मंगलवार से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed