फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explosion at Pizza Hut: Cylinder blast shatters shutter and wall; five injured and burned

पिज्जा हट में धमाका: सिलिंडर फटने से शटर और दीवार टूटी, पांच घायल झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

सिविल लाइंस के शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में सिलिंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए। धमाके से दुकान की दीवार और शटर टूट गया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Explosion at Pizza Hut: Cylinder blast shatters shutter and wall; five injured and burned
मुरादाबाद में हुए धमाके की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ चौराहे की पर शुक्रवार सुबह पिज्जा की दुकान में गैस सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। इससे दुकान की दीवार और शटर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दुकान संचालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार शेरुआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में अचानक धमाका हुआ।
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर गैस सिलिंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। धमाके की चपेट में दुकान के अंदर मौजूद लोग और राहगीर आ गए। दुकान संचालक ब्रजपाल सिंह उर्फ बिर्जू (30) पुत्र छोटे सिंह, निवासी फतेहपुर छीतरा, थाना बछरायूं, अमरोहा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के बाहर खड़े यश चौधरी (30) पुत्र अनिल कुमार, निवासी कोकरपुर, थाना छजलैट भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पड़ोसी दुकान के अरुण (28) पुत्र राजू, निवासी शेरुआ की हालत भी गंभीर बताई गई है।

वहीं पड़ोसी दुकान के शिवम (30) पुत्र राजू और राहगीर ब्रजेश्वरी देवी (68) पत्नी राजपाल निवासी ईशापुर, नौगावां सादात, अमरोहा को भी चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। धमाके की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई।


फायर ब्रिगेड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गैस सिलिंडर फटने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच के बाद घटना का सही कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed