{"_id":"6ae8fb56df2bca7b070d9010","slug":"firecracker-market-shop-rents-skyrocket-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1030720-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पटाखा बाजार...दुकानों के किराये में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पटाखा बाजार...दुकानों के किराये में लगी आग
विज्ञापन
मुरादाबाद। पटाखा बाजार में दुकानों के किराये को लेकर हल्ला मचा है। तीन दिन लगने वाले बाजार में टिनशेड और तिरपाल से बनी एक दुकान का किराया 60 से 70 हजार रुपये मांगा जा रहा है। पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि अगर इतना किराया दे देंगे तो उन्हें क्या बचेगा। सोमवार को पटाखा विक्रेताओं ने अफसरों के सामने यह मुद्दा उठाया। हालांकि अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि वह किराया कम कराएंगे लेकिन अभी तक कोई हल निकला नहीं है। जबकि 6 नवंबर से पटाखा बाजार सज जाएगा।
महानगर में छह स्थानों पर जिला प्रशासन की देखरेख में पटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कंपाउंड कांठ रोड, मंडी समिति आरएफसी गोदाम के सामने रिक्त मैदान, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान उत्तरी भाग, बुद्धि विहार में ही सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान दक्षिणी भाग और आरटीओ ऑफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर का मैदान शामिल है। सभी छह स्थानों के लिए जिला प्रशासन ने नीलामी की कार्रवाई की है। सोमवार को सभी ठेकेदारों ने पैसा भी जमा कर दिया। इन स्थानों पर जिला प्रशासन पटाखा बिक्री को तीन दिनों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करेगा। लेकिन ठेकेदारों द्वारा मांगा जा रहा मनमाना किराया पटाखा विक्रेताओं को बेचैन कर रहा है। बुद्धि विहार में तो तीन दिन के लिए दुकान का किराया 70 हजार तक मांगा जा रहा है। ठेकेदारों की इस मनमानी से नाराज पटाखा विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव व सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह से मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की। पटाखा विक्रेताओं के साथ पहुंचे परशुराम संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया कि ठेके की महंगी बोली का हवाला देते हुए ठेकेदार मनमाना 70 हजार तक किराया मांग रहे हैं। इस मामले में एडीएम सिटी ने भरोसा दिलाया कि पैसा कम कराने का प्रयास किया जाएगा।
फार्म लेने के लिए कलेक्ट्रेट में लगी रही लाइन
दुकानदारों ने असलहा कार्यालय के सामने लाइन लगाकर फार्म लिया। इस दौरान कार्यालय के सामने काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स पहुंची। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह ने बताया कि एक एक स्थान पर 50 -50 दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे। सोमवार को पांच स्थानों के लिए 50-50 फार्म दुकानदारों ने लिए हैं। सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सबसे कम नौ फार्म दुकानदारों ने लिया। कुल 259 फार्म वितरित हुए हैं। दुकानदार फार्म भरकर पुलिस और फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेंगे। इसके बाद दुकानदारों को चालान जमा कर लाइसेंस लेना होगा।