{"_id":"6aedca211ce122a5c200bddd","slug":"sambhal-head-on-collision-between-two-motorcycles-two-youths-killed-one-injured-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल
Fri, 06 Nov 2026 06:09 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
चंदाैसी में सड़क हादसे में दो की माैत
- फोटो : संवाद
जुनावई थाना क्षेत्र में रघुपुर पुख्ता और सांकरा घाट के बीच शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसे अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में एक बाइक पर सवार महेंद्र (21) निवासी गांव मेंदावली, थाना जुनावई की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा भतीजा गुड्डू घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दुर्वेश कुमार (20) निवासी गांव केरन नगला, रायपुर खास, थाना मूकिमपुर पाली, जिला अलीगढ़ की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन