{"_id":"6ae3b6335f3ff90d0c01efa4","slug":"lover-refuses-marriage-young-woman-renounces-the-world-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1027236-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: प्रेमी का शादी से इनकार करने पर युवती ने दे दी जान, युवक समेत पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: प्रेमी का शादी से इनकार करने पर युवती ने दे दी जान, युवक समेत पांच के खिलाफ केस
Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
सार
युवक के शादी बनने से मना करने पर युवती ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी युवक के समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती ने दी जान
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शादी से इन्कार करने से आहत नया गांव गागन निवासी युवती ने मूंढापांडे के गांव पैपटपुरा निवासी प्रेमी के घर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव गागन निवासी गीता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी शिवानी की शादी करीब दस साल पहले मूंढापांडे थानाक्षेत्र के पैपटपुरा गांव निवासी रवि के साथ की थी।
विज्ञापन
पांच साल पहले दामाद रवि और समधन नन्ही की बीमारी से मौत के बाद बेटी अकेली हो गई, जिस पर उसकी छोटी बेटी कविता (18) अपनी बहन के घर रहने लगी थी। बताया कि समधन की देवरानी सुमंत्रा के बेटे अमित (23) से छोटी बेटी के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर दोनों परिवार कविता और अमित की शादी करने के लिए राजी हो गए थे। बताया कि 24 अक्तूबर को प्रेमी अमित ने फोन पर शादी करने की बात कहकर बेटी को अपने घर बुला लिया। पैपटपुरा पहुंचने पर अमित और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया।
प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत बेटी ने वहीं पर सल्फास खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर प्रेमी और उसके परिजन बेटी को उपचार दिलाने के बजाय वीडियो बनाने में लग गए, जिससे कुछ देर बाद बेटी ने दम तोड़ दिया।
मृतका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी अमित, पिता आनंद, मां सुमन्ना, बहन रजनी और भाई सुमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -वरुण कुमार, सीओ हाईवे