सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Cousin traps teenage girl on Instagram, blackmails her and steals her jewellery

रिश्तों पर कलंक: फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम जाल में फंसा किशोरी के अश्लील फोटो लिए, ब्लैकमेल कर जेवर हड़पे

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की किशोरी से फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

Moradabad: Cousin traps teenage girl on Instagram, blackmails her and steals her jewellery
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से उसके सगे फुफेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर उससे अश्लील फोटो मंगवा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोपी ने दस तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर वसूल लिए।

Trending Videos


पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में उसका सगा भांजा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बनाया दबाव 
आरोपी भांजे ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उसके जरिये उसकी 15 वर्षीय बेटी से बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने उस पर दबाव बनाया है कि वह उसे अपने अश्लील फोटो और वीडियो भेज दे।

पीड़िता को कुछ शक हुआ तो उसने वीडियो कॉल पर बात की, तो पता चला कि लंबे समय से बातचीत करने वाला उसका फुफेरा भाई है। इसके बाद पीड़िता ने उसे बातचीत करना बंद कर दी तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपने हाथ की नस काटने और फंदा दिखाकर आत्महत्या करने की धमकी दी।

परिवार को बदनाम करने की धमकी
आरोपी ने पीड़िता, उसके पिता और भाई को अपनी आत्महत्या में फंसाने की धमकी देकर पीड़िता को मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह फोटो नहीं भेजेगी तो वह एआई के जरिये भी उसके फोटो वीडियो बनाकर उसे और उसके परिवार को बदनाम कर देगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने परिनजों को बताई आपबीती 
बदनामी के डर में आकर पीड़िता ने फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 तोला सोना और करीब 400 ग्राम चांदी भी वसूल ली। सहमी पीड़िता ने आपबीती अपने परिवार को सुनाई तो पिता ने आरोपी के पिता से शिकायत की।

आरोपी पिता और उसके भतीजे ने कहा कि बेटे ने हमारे कहने पर ही काम किया है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed