सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Numerous Problems in Ward 1 Handpump Water Unfit for Drinking

मुरादाबाद: वार्ड एक में समस्याएं अनेक, हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं, हाईमास्ट भी सालभर से नहीं जली

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दान शाह की मिलक शाहपुर तिगरी में अधूरी गलियां, चोक नाले और सीवर व्यवस्था न होने से जलभराव गंभीर समस्या बना हुआ है। नाले का पानी खाली प्लॉटों में भरने से गंदगी, मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इससे लोग परेशान। 

Moradabad: Numerous Problems in Ward 1 Handpump Water Unfit for Drinking
शाहपुर तिगरी दान शाह की मिलक में फैली गदंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद का दान शाह की मिलक शाहपुर तिगरी अब महानगर के वार्ड-01 एक का हिस्सा है, इसमें आवास विकास परिषद ने भी कॉलोनी बसाई है लेकिन अभी तक कई गलियां नहीं बनी हैं। यहां नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे मुख्य बाईपास भी टूट रहा है, सीवर की कोई व्यवस्था न होने से आसपास के इलाकों में पानी भरता है।

Trending Videos

जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड-01 का दान शाह भी शाहपुर तिगरी जुड़ा है। जिसमें एक कॉलोनी तो आवास विकास परिषद में आती है, दूसरा क्षेत्र नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है। आवास विकास परिषद ने यहां रोड बनाया है, जिसके किनारे नाले भी बनाए हैं लेकिन नाला लंबे समय से चोक है, जिसके कारण यहां का पानी खाली प्लॉटों में भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गंदगी रहती है और मच्छर मक्खी पैदा होते हैं, जिसके कारण यहां बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। सफाई व्यवस्था नगर निगम के हाथों में है लेकिन यहां कर्मचारी न तो नालियां साफ करने पहुंचते हैं और न ही सफाई करने। यहां के लोगों को खुद ही सफाई करनी पड़ती है।

जबकि गृहकर सभी दे रहे हैं। बाईपास से अंदर कॉलोनी में जाने के लिए एक गली तो बनी ही नहीं है, गली की शुरुआत में नाला भी नहीं ढ़का गया है, जिससे यहां आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। बारिश के दिनों में यहां कीचड़ हो जाती है, जिससे लोगों को अपने घरों को जाने में भी परेशानी होती है।

यहां का नाला लंबे समय से चोक है, जिसके कारण  अक्सर यहां जलभराव हो जाता है, पानी सड़कों व आसपास के क्षेत्र में बहता है, जिसके कारण गंदगी रहती है। - बाला

यह क्षेत्र है तो मुरादाबाद शहर का है लेकिन नगर निगम या आवास विकास परिषद की कोई सुविधाएं यहां के लोगों को नहीं मिल पाती हैं, जिसके कारण यहां के लोगों को दिक्कतें होती हैं।  - राखी

बाईपास रोड तो ऊंचा बन गया है। मगर जो मुख्य मार्ग पर भवन बने हुए हैं, उन्हें तो नाला भरा रहने के कारण बदबू से परेशानी होती है लेकिन जो मकान अंदर बने हैं, उन्हें हर समय परेशानी है। - रेवा देवी

घरों में नगर निगम की टंकी की पाइप लाइन तो है लेकिन प्रेशर नहीं है, जिसके कारण घरों में पेयजल की सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल पाता है, बूंद बूंद पानी आता है। - अमर पाल सिंह

नगर निगम की पेयजल सुविधा तो ठीक है ही नहीं, लेकिन जो घरों में हैंडपंप लगे हुए हैं, उनमें भी गंदा पानी आता है, जो पीने लायक नहीं है, इसलिए समस्या गंभीर है। - उत्तम 

समझ में ही नहीं आता कि शिकायत कहां करें, आवास विकास जाते हैं तो वह नगर निगम का काम बता देते हैं, निगम के लोग आवास विकास का, इसलिए यहां की समस्या का निदान नहीं हो रहा। - मुरलीधर

सफाई नियमित हो या न हो लेकिन कम से कम नालियां तो साफ होनी चाहिए, जिसके कारण घरों का पानी तो निकल जाए, इस समस्या का भी कई वर्षों से समाधान नहीं हो रहा है। - जहांगीर

पुरानी बस्ती के अंदर सड़कों की कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है, जिसके कारण वह कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, मुख्य मार्ग पर भी गड्ढे हो गए हैं, शिकायत के बाद भी ठीक नहीं हो रहे। - फूलवती

बाईपास मुख्य मार्ग से किनारे रहने वाली कॉलोनी में जाने के लिए गली अभी भी कच्ची हैं और गहरी भी है, हल्की सी बारिश के बाद यहां जलभराव हो जाता है, जिससे आना जाना मुश्किल हो जाता है। - अंकुर कुमार

कॉलोनी में तो स्ट्रीट लाइटें जलती ही नहीं है लेकिन मुख्य मार्ग पर भी कई साल पहले एक हाईमास्क लाइट लगाई थी, वह भी पिछले एक साल से नहीं जल रही है, जिससे यहां अंधेरा रहता है। - अभिषेक

दान शाह की मिलक शाहपुर तिगरी में सड़कों को बनवाया गया है। नाले की व्यवस्था भी समुचित तरीके से की गई है। यदि कहीं कोई दिक्कत हैं तो समाधान करा दिया जाएगा। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed