सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: The Ramlila Ground in Linepar—here, a daily battle against mismanagement is a common occurrence

Moradabad: लाइनपार का रामलीला मैदान, यहां रोज बदइंतजामी से युद्ध होना आम बात, नेताओं ने वादे कर खूब छले लोग

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 10 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

इलाके में टूटी सड़कें, जलनिकासी की कमी और रामलीला मैदान की बदहाली से लोग परेशान हैं। इलाके में आवारा जानवरों की समस्या बनी हुई है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Moradabad: The Ramlila Ground in Linepar—here, a daily battle against mismanagement is a common occurrence
बदहाल रामलीला ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदहाल है यह इलाका। पानी निकासी के भी उचित इंतजाम नहीं हैं। सड़कें टूटी पड़ी हैं। शहर के सबसे बड़े मैदानों में शामिल रामलीला ग्राउंड में सफाई के भी इंतजाम नहीं है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से भी कहते कहते थक गए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। 

Trending Videos


चुनाव के दौरान यहां बातें तो बड़ी बड़ी की जाती हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। बाउंड्री टूटने के कारण मैदान में जानवर बेरोकटोक घूम रहे हैं। जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम ने अभी तक कोई ठोस प्लान भी तैयार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला मैदान में स्थानीय लोग सुबह टहलने के लिए जाते हैं लेकिन मैदान के किनारे कूड़ा होने से कारण दुखी होते हैं। इसकी मुख्य वजह परिसर में हर दो या तीन महीने पर कोई न कोई मेला लगता है लेकिन उसके बाद मैदान की सफाई नहीं होती है। 

इधर स्थानीय लोग भी कूड़ा फेंकते रहते हैं। दक्षिण तरफ की चहारदीवारी एक माह पहले टूट गई थी। इस कारण जानवर अंदर घुस जाते हैं। डर लगा रहता है कि हमला न कर दें।

रामलीला मैदान में          दो या तीन माह के अंदर मेला लगता है। मेला समाप्त होने के बाद  मैदान की सफाई नहीं होती है। इस वजह से गंदगी फैल गई है।  सुरेंद्र कुमार कुंदनपुर 

मैदान के चारों तरफ बरसात का पानी भर जाता है लेकिन इस गंभीर समस्या का समाधान कराने के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आता है। गंदगी की सफाई भी नहीं होती है। आनंद सिंह सैनी, कुंदनपुर

रामलीला मैदान में किनारे झाड़ियां उग आई हैं। दीवार टूट गई है। यहां नाली चोक पड़ी हंै।  गंदगी के कारण सुबह टहलने वाले भी परेशान हो जाते हैं।  राजाराम सैनी, कुंदनपुर

मैदान लाइनपार के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां  प्रतिदिन सफाई की व्यवस्था नगर निगम को करनी चाहिए। गंदगी से सभी लोगों को दिक्कतें होती हैं। प्रिंस कुमार, कुंदनपुर

रामलीला मैदान में गंदगी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई की थी लेकिन फिर कूड़ा फेंकने  की वजह से गंदगी हो गई है। रामलीला समिति को इस मामले में ध्यान देने की जरूरत है। ओमप्रकाश कुंदनपुर

सिविल लाइंस के पार्कों की तरह रामलीला मैदान में सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़क टूट गई है। नगर निगम को सड़क और नाली की सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए। बांकेलाल सैनी कुंदनपुर 

लाइनपार में प्रकाशनगर से लेकर रामलीला मैदान तक की व्यवस्था काफी खराब हो गई है। प्रकाशनगर में निर्माण की वजह से सड़कें खोद दी गई। कब तक सड़क दुरुस्त होगी। इस बारे में कोई नहीं जानता है। राजीव कुमार प्रकाशनगर 

लाइनपार में आम लोगों की मूल समस्या नाली और खराब सड़कें हैं। आवागमन में परेशानी हो रही है। इस वजह से सभी स्थानीय लोग सड़कों से मिट्टी उठने का इंतजार कर रहे हैं।  मोहन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed