सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Meritorious students honored in Moradabad, Governor Santosh Gangwar encouraged them

UP: मुरादाबाद में मेधावियों का सम्मान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बढ़ाया हौसला, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संतोष गंगवार ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

UP: Meritorious students honored in Moradabad, Governor Santosh Gangwar encouraged them
मुरादाबाद में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का सम्मान जब मंच पर होता है तो वह पल यादगार बन जाता है। शनिवार को पंचायत भवन सभागार में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूरे सभागार में गर्व और खुशी का माहौल नजर आया।

Trending Videos

समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर मेधावियों व खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि आने वाले भविष्य की मजबूत नींव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला परिवार ने प्रतिभाशाली छात्रों को एक मंच देकर सराहनीय पहल की है। यह कार्यक्रम न केवल सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के लिए बल्कि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जिन्हें अभी तक ऐसा अवसर नहीं मिला। उन्होंने छात्रों से निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने अमर उजाला से अपने पुराने और पारिवारिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि यह अखबार केवल खबरों तक सीमित नहीं है। समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर सामने आता है। जनहित के मुद्दों को उठाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के मेधावियों को इस तरह सम्मानित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मुरादाबाद के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया और सूफी अंबा प्रसाद की विरासत को याद किया।

समारोह में अमरोहा, संभल और रामपुर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मान मिला।  मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र लेते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रहा थी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री शिल्पगुरु दिलशाद हुसैन और चिरंजीलाल यादव भी मौजूद रहे।  समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।  अंत में सभी अतिथियों ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed