सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Meritorious Students to be Honored in Moradabad Today; Jharkhand Governor to Serve as Chief Guest

UP: मुरादाबाद में आज होगा मेधावियों का सम्मान, झारखंड के राज्यपाल रहेंगे मुख्य अतिथि, पंचायत भवन में समारोह

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के पंचायत भवन में अमर उजाला की तरफ से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रहेंगे। वह यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी और खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। 

UP: Meritorious Students to be Honored in Moradabad Today; Jharkhand Governor to Serve as Chief Guest
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला की ओर से पंचायत भवन सभागार में शनिवार को मेधावी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Trending Videos


मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे, जो मंडल भर के मेधावियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस आयोजन में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रतिभाशाली छात्रों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह में पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा खेल के क्षेत्र में मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री शिल्पगुरु दिलशाद हुसैन और चिरंजीलाल यादव भी मौजूद रहेंगे।

दोनों ने ही हस्तशिल्प के क्षेत्र में मुरादाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। राज्यपाल के साथ उनका इस समारोह में शामिल होना छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। अमर उजाला का यह मंच मेधावियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed