सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: The boundary of Siddha Peeth Kali Mata Temple has been measured and will be fenced all around.

Moradabad: सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की चौहद्दी की पैमाइश, अब चारों ओर होगी तारबंदी, गायब महंत की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाद के बाद राजस्व कर्मियों ने सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की चौहद्दी की पैमाइश पूरी की। मंदिर के संतों ने बताया कि बाउंड्री के चारों तरफ तारबंदी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस रायबरेली से गायब महंत की तलाश कर रही है। 

Moradabad: The boundary of Siddha Peeth Kali Mata Temple has been measured and will be fenced all around.
काली माता मंदिर में पैमाइश करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्व कर्मचारियों ने लालबाग स्थित सिद्ध पीठ काली माता मंदिर की चौहद्दी की पैमाइश किया लेकिन सभी तीनों गाटा संख्या की नाप पूरी नहीं हो सकी। मंदिर के संतों का कहना है कि बाउंड्री के चारों तरफ सुरक्षा के लिए तारबंदी की जाएगी ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति या जानवर प्रवेश न कर सके। 

Trending Videos


डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर कानूनगो ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में लेखपाल देशराज सिंह और राकेश चौहान ने मंदिर के चारों तरफ घूमकर शनिवार को पैमाइश शुरू की। उन्होंने बताया कि मंदिर की जमीन गाटा संख्या 207, 209 और 212 में स्थित है। कानूनगो ने मंदिर के महंतों को बताया कि सोमवार को अन्य कर्मचारियों के आने पर फाइनल पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पैमाइश के लिए मंदिर के महंतों ने एक दिन पहले डीएम से अनुरोध किया था। मंदिर के महंत हितेश्वर गिरि ने बताया कि इस मामले में मंदिर प्रबंधन की बैठक हुई है। महंतों ने निर्णय लिया है कि सुरक्षा के लिए मंदिर की बाउंड्री पर तारबंदी की जाएगी। 

अतिक्रमण से बचाने के लिए मंदिर की जमीन को सुरक्षित करना जरूरी है। भोजन व्यवस्था को ठीक करने के लिए खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत की जाएगी। मंदिर में अन्य कार्य अखाड़े के तरफ से बाद में कराए जाएंगे।

पुलिस रायबरेली से गायब हुए महंत की नहीं कर रही तलाश
लालबाग स्थित काली माता मंदिर से प्रयागराज भेजे गए महंत सज्जन गिरि की पुलिस खोजबीन नहीं कर रही है। सिर्फ मंदिर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आरोप है कि महंत अपने साथियों पर हमला कर रायबरेली से भाग निकले। लालबाग स्थित सिद्धपीठ काली माता मंदिर के पूर्व महंत सज्जन गिरि और राम गिरि को पुलिस ने प्राइवेट वाहन से महंत ग्रीशानंद गिरि और महंत आनंदेश्वर गिरि के साथ नौ अप्रैल को प्रयागराज के लिए भेजा था।

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संतों ने इस मामले में पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि लखनऊ के बंथरा निवासी सज्जन गिरि रायबरेली के आसपास पहुंंचने पर अपने करीबी लोगों को बुलाए और साथियों पर हमला कराने के बाद भाग निकले हैं। आशंका जताई है कि सज्जन गिरि अपने साथियों के साथ काली माता मंदिर के नवनियुक्त महंतों को भी क्षति पहुंचा सकते हैं।

इस मामले में मंदिर पर पुलिस फोर्स तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस महंत सज्जन गिरि की तलाश नहीं कर रही है। सिर्फ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इधर चर्चा है कि महंत सज्जन गिरि शहर में आए हैं और कहीं छिपे हैं। इस बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

शाम को नवनियुक्त महंतों ने की आरती 
सिद्धपीठ काली माता मंदिर में शनिवार की शाम देवी देवताओं की विधिवत आरती की गई। इस आरती में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत कंचन गिरी, धीरेंद्र पुरी, मंदिर के महंत हितेश्वर गिरी, इच्छा गिरी, महाकाल गिरी और वशिष्ठ गिरी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed