सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IPL Betting: 900-Page Charge Sheet Filed Against 22 Individuals, Including Former Student Union President

आईपीएल सट्टा: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 22 के खिलाफ 900 पेज की चार्जशीट दाखिल, गिरोह सदस्यों पर पुलिस की नजर

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 12 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
IPL Betting: 900-Page Charge Sheet Filed Against 22 Individuals, Including Former Student Union President
मुरादाबाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोपी में गिरफ्तार किए गए हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील चौधरी समेत 22 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने एक साल पहले 2025 की रात सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। यह सभी आरोपी जमानत पर हैं। 

Trending Videos


11 अप्रैल 2025 की रात पुलिस और एसओजी ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीटीसी रोड स्थित एक मकान में छापा मारा था। पुलिस ने मौके से सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी एवं हिंदू कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील चौधरी, रामगंगा विहार निवासी अभिनव, कोतवाली के जीएमडी रोड जवाहर मार्केट निवासी कौशल कपूर, आबकारी विभाग के पास रहने वाले विपुल, मझोला के शंकर नगर निवासी मनोज अरोरा, मझोला के मिलन विहार निवासी धर्मेंद्र कुमार, सिविल लाइंस के आकाश सोसायटी निवासी रोहित गुप्ता, सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी हेमंत कुमार, नागफनी के किसरौल निवासी मो. शहजादे सलीम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया था कि गिरफ्तार किए गए लोग आईपीएल मैचों में ऑन लाइन सट्टा खिला जा रहे थे। पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, एलइडी, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, 27 कारतूस और करीब 1.46 लाख रुपये की नकदी मिली थी। एसएसआई हरेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में गिरफ्तार किए गए नौ लोगों के अलावा अमित नागपाल, कमलदीप टंडन, राजदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, रचित रस्तोगी, विशाल डुडेजा, सुमित उर्फ सन्नी सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, विक्की छाबडा, कमल छावड़ा, बिन्नी उर्फ गौरव आनंद, साहिल और प्रवीण के नाम विवेचना में बढ़ाए गए थे।

सिविल लाइंस थाने के क्राइम इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने विवेचना की और 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। विवेचना में विशाल डुडेजा की संलिप्तता सामने नहीं आने पर उसका नाम निकाल दिया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि करीब 900 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है। सभी आरोपी जमानत पर हैं।

सट्टा खिलाने वाले गिरोह की गतिविधियों पर नजर 
आईपीएस मैच शुरू होते ही हर साल सट्टा खिलाने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। पिछले साल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। फिर से पुलिस सट्टा खिलाने वाले गिरोह और उनके सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed