{"_id":"69bf02d87d517bdbef0ece8c","slug":"woman-gang-raped-accused-send-video-to-husband-to-get-divorce-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-859450-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पति को वीडियो भेजकर कराया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पति को वीडियो भेजकर कराया तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दिल्ली में किताबों की फैक्टरी के संचालक अनीस पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी, उसके रिश्तेदार और दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो महिला के पति को भेजकर तीन तलाक करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनीस, उसकी पत्नी, साले समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित महिला ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब चार साल पहले वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इसी दौरान दिल्ली में संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बराही निवासी अनीस उर्फ मुल्ला से मुलाकात हुई। अनीस दिल्ली में किताबें छापने की फैक्टरी चलाता है। आरोपी उसे अपने साथ एक मकान में ले गया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
होश में आने पर धमकी दी कि शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी ने वीडियो महिला के पति के पास भेज दिया। महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया तो महिला ने पति के खिलाफ तलाक की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने पास ही रख लिया। उसने परिवार के पास जाने की बात कही तो आरोपी अनीस और उसके साले मैनाठेर के लालपुर गांव निवासी मो. नबी और पाकबड़ा के रतनपुर कलां निवासी अरमान ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे रोक लिया।
इसके बाद तीनों ने दिल्ली, मुरादाबाद और पाकबड़ा के अलग अलग होटलों में दुष्कर्म किया। इसके बाद अनीस बराही गांव में अपनी बहन के घर ले गया और एक दूसरे की गैरमौजूदगी में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोपी ने अपनी पत्नी शबाना की मदद से खाने में जहर मिलाकर जान से मारने की कोशिश की। जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना में कुछ और लोग भी शामिल हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनीस, मो. नबी, अरमान, अनीस की पत्नी शबाना और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos