{"_id":"69cb6c1804217cdbd30c2096","slug":"moradabad-racket-operating-in-posh-colony-seven-arrested-women-brought-in-from-delhi-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, आठ लोग गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा से बुलाई गई थी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, आठ लोग गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा से बुलाई गई थी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद पुलिस ने पाॅश काॅलोनी में चल रहे देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई से मकान में अफरातफरी मच गई। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मझोला थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार स्थित मकान में देह व्यापार चलता मिला। सोमवार की रात पुलिस ने मकान में दबिश दी तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से हरियाणा के दंपती, दिल्ली की एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के यमुना नगर निवासी रामवीर और उसकी पत्नी निशा किराये पर मकान लेकर इस जिस्मफरोशी के इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को मौके से आपत्ति जनक सामान और दवाइयां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक एनजीओ से पता चला कि मझोला के बुद्धि विहार में सेक्टर सात बी स्थित एक मकान में कुछ लोग मौजूद हैं। यहां हर रोज अलग अलग महिलाएं, युवती और युवक आते हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।
इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंचीतो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन एक कमरे से युवक और महिला को पकड़ा लिया जबकि दूसरे कमरे में अन्य युवक और महिला मौजूद थी। तीसरे कमरे में चार युवक बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे।
पूछताछ करने पर एक महिला ने अपना नाम निशा (29) बताया। वह हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली है। दूसरी महिला सारिका (30) नई दिल्ली के डीआईजेड एरिया सेक्टर चार गोल मार्केट निवासी है।
पुलिस ने मौके से निशा के पति रामवीर चौधरी (38 )को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के अलावा मौके संभल के चौधरी सराय निवासी अल्फेज (21), गौहर (20) और फैजल (22), पाकबड़ा के पुराने के पीछे रहने वाले आतिफ (19)और सऊद (26) हैं।
पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामान, दवाइयां, शराब और बीयर की बोतल बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में रामवीर और उसकी पत्नी निशा ने बताया कि वह उन्होंने करीब एक साल पहले इस मकान को सिद्धार्थ से किराये पर ले लिया था।
इसके बाद दिल्ली और अन्य शहरों से लड़कियों और महिलाओं को यहां बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। ग्राहकों से मिलने वाली आधी रकम अपने पास रख लेते थे और आधी रकम महिलाओं को युवतियों से देते थे।
मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन