सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Women are showcasing their talents in every field: Renu

हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रही हैं महिलाएं : रेनू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women are showcasing their talents in every field: Renu
विज्ञापन
कांठ। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरेली के तत्वाधान में नगर के रामलीला मैदान में चल रहे पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंगम शिव दर्शन मेले के तीसरे दिन महिला प्रभाग सम्मेलन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया।
Trending Videos


मुख्य अतिथि रेनू विश्नोई ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रही हैं। कमलेश विश्नोई ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि नारी शक्ति आज देश में उल्लेखनीय कार्यों कर रही है। थाने की महिला उपनिरीक्षक सोनम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी। उपनिरीक्षक प्रीति ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। इसी के साथ इस मेले में नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। आयोजकों ने थ्री डी कुंभकरण शो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। श्रद्धालुओं ने सभी 12 ज्योतिर्लिंगम और 30 फीट के शिवलिंग के दर्शन किए। राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रभा दीदी ने व्यसन मुक्ति एवं ज्ञान योग पथ प्रदर्शनी में जानकारी दी। इस अवसर पर राजयोगी ब्रह्मकुमार शरद भाई, महिला कांस्टेबल पिंकी, प्रेरणा, ब्रह्माकुमारी रीना दीदी, विनीत विश्नोई, दीपमाला विश्नोई, ममता विश्नोई, शशि, जगराज सिंह, रेनू, भावना विश्नोई, सोना, सर्वेश, आकांक्षा, कीर्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed