सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 lakh voters will vote in the three-tier Panchayat elections.

Muzaffarnagar News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान करेंगे 16 लाख मतदाता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 lakh voters will vote in the three-tier Panchayat elections.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब सूची में 16 लाख 67 हजार 266 मतदाता है। कुल 88 हजार 224 मतदाता बढ़े हैं। मृतक, विस्थापित और डुप्लीकेट एक लाख 56 हजार 412 मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव कार्यक्रम और अधिसूचना की तैयारियां तेज होने की संभावना है। दो लाख 44 हजार 636 मतदाता सूची में जोड़े गए। शाहपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 7.85 प्रतिशत मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरे स्थान पर बुढ़ाना रहा। पुरकाजी ब्लॉक में सबसे कम 4.15 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के प्रति गांव में औसतन मतदाता सबसे अधिक है, जबकि खतौली ब्लॉक के प्रति गांव का औसत सबसे कम है। मतदाताओं की संख्या के मामले में बुढ़ाना सबसे बड़ा और पुरकाजी ब्लॉक सबसे छोटा है। खतौली में सबसे अधिक 84 गांव हैं, इसलिए वहां कुल मतदाता अधिक होने के बावजूद प्रति गांव औसत सबसे कम है। एडीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

--------
किस विकास खंड में बढ़े कितने मतदाता

ब्लॉक गांव मतदाता
खतौली 84 222680
चरथावल 58 182429
जानसठ 61 197723
पुरकाजी 43 121781
बघरा 48 193136
बुढ़ाना 60 235853
मोरना 50 182860
शाहपुर 40 154107
सदर 43 176697
-------
कुल विकास खंड (ब्लॉक) : 9
कुल गांवों की संख्या: 487
कुल मतदाताओं की संख्या: 16,67,266
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed