सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to change the name of Muzaffarnagar to Laxmi Nagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किए जाने की मांग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to change the name of Muzaffarnagar to Laxmi Nagar
नई मंडी स्थित आवास पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को ज्ञापन देते नामित सभासद। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के नामित सभासदों ने मुजफ्फरनगर का नाम परिवर्तित कर लक्ष्मी नगर रखने की मांग करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को ज्ञापन दिया।

नामित सभासदों ने कहा कि यह मांग नगर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान के साथ-साथ लाखों नागरिकों की भावनाओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को नगर पालिका बोर्ड की आगामी बैठक में विचारार्थ रखा जाए तथा बोर्ड से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत शासन को अग्रसारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। भाजपा नेता गौरव स्वरूप, नामित सभासद सचिन सैनी, अमन तोमर, अभिजीत सिंह गंभीर, रवि पाराशर एवं अमित बॉबी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed