सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers staged a sit-in protest in Biral in support of five demands.

Muzaffarnagar News: बिराल में पांच मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे किसान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest in Biral in support of five demands.
विज्ञापन
बुढ़ाना। बिराल गांव के किसानों ने पांच मांगों के समर्थन में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धरना दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
Trending Videos

किसान रविवार को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि एनएचएआई की ओर से निर्माण के चलते किए सभी वायदों को पूरा नहीं किया गया है। एनएचएआई का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आज तक धरना स्थल पर नहीं आया है। कई बार धरना देने के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिराल से लेकर राजपुर गढ़ी तक सर्विस सड़क का निर्माण किया जाए। हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट करने से किसान की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। हाईवे निर्माण के चलते जिन किसानों के खेतों में जाने के रास्ते प्रभावित हुए हैं, उन्हें व्यवस्थित व पक्के रास्ते बनाकर दिए जाए। जिन किसानों के खेतों में हाइटेंशन लाइन के टावर शिफ्ट किए गए वादे के अनुसार उन्हें मुआवजा दिया जाए।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। रविवार के कारण कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। इस मौके पर प्रधान ठाकुर मन्नू सिंह, दीपक, विपिन ठाकुर, संदीप सिंह, मुकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, भीम सिंह व यशपाल सिंह आदि सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed