सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Brij Pharma operator caught for selling banned medicines, Haryana Narcotics Department raids

Muzaffarnagar: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर बृज फार्मा संचालक को पकड़ा, हरियाणा के नारकोटिक्स विभाग ने मारा छापा

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 17 Mar 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्केट स्थित ब्रज फार्मा की ओर से प्रतिबंधित दवाएं एल्पो 05 और प्रोमैक्स स्पास दिसंबर में शामली के डिंपल मेडिकल एजेंसी को सप्लाई की गई थीं। वहां से इन दवाइयों को हरियाणा में बेचा गया। 

Muzaffarnagar: Brij Pharma operator caught for selling banned medicines, Haryana Narcotics Department raids
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला परिषद मार्केट में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई शामली में बेची गई प्रतिबंधित दवा के बारे में जानकारी लेने के लिए की गई। छापे के दौरान ब्रज फार्मा एजेंसी संचालक राहुल शर्मा को से पूछताछ की गई।

Trending Videos


जिला औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और सहायक सब इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जिला परिषद मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि जिला परिषद मार्केट स्थित ब्रज फार्मा की ओर से नारकोटिक्स श्रेणी की प्रतिबंधित दवाएं एल्पो 05 और प्रोमैक्स स्पास दिसंबर माह में शामली के डिंपल मेडिकल एजेंसी को सप्लाई की गई थीं, जहां से इन दवाइयों की बिक्री हरियाणा में की गई।

उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम के छापे में बड़े पैमाने पर यह प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। इसी को लेकर ब्रज फार्मा पर भी छापा मारा गया। छापे के समय दुकान से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई। कार्रवाई का उद्देश्य दवाओं की अवैध सप्लाई और वितरण को रोकना है।

हिरासत में लिए गए कारोबारी से अब विस्तृत पूछताछ की जाएगी और अन्य लोगों तक इस अवैध नेटवर्क के संबंध का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के करनाल जनपद के थाना मधुबनी से टीम पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed