फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father of Minor Abduction Accused Shot Dead in Muzaffarnagar, Police Form Three Teams

मुजफ्फरनगर: किशोरी के अपहरण के आरोपी के पिता की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते समय हुई वारदात

Tue, 15 Sep 2026 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

एक महीने पहले किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक के पिता की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुढ़ाना मोड़ के पास पीनना बाइपास पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Father of Minor Abduction Accused Shot Dead in Muzaffarnagar, Police Form Three Teams
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किनौनी गांव निवासी 55 वर्षीय सुभाष का शव शामली रोड पर पीनना बाइपास के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन




करीब एक महीने पहले बेटे पर दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा
शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव निवासी आकाश का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक महीने पहले आकाश पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद नारी निकेतन भेज दिया था। आकाश अभी जेल में है।

विज्ञापन

ड्यूटी पर जाते समय हुई हत्या
सुभाष बुढ़ाना मोड़ के पास स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव शामली रोड पर पीनना बाइपास के पास हाईवे किनारे मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या का संबंध किशोरी के अपहरण के पुराने मामले से है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed