पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four pilgrims drown while bathing in Banganga three die

यूपी में दर्दनाक हादसा: बाणगंगा में नहाते हुए डूबे चार श्रद्धालु, किशोरी समेत तीन की मौत; शोभायात्रा में आए थे

Sun, 28 Jun 2026 10:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोरना (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरना (मुजफ्फरनगर) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Jun 2026 10:34 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का आश्वसन दिया।

विज्ञापन
Four pilgrims drown while bathing in Banganga three die
हिमांशु और राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुज्जफरनगर के शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने आए चार श्रद्धालु अलग-अलग जगह नहाते समय बाणगंगा में डूब गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा में भर्ती कराया। बागपत के हिमांशु (18), बिजनौर के राजन (21) और रागनी (10) की मौत हो गई। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

 

बागपत का था हिमांशु
रविवार शाम करीब पांच बजे शुकदेव सेतू के पास बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने शोर मचाकर राहत कार्य शुरू किया। बाणगंगा से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर का राजन और रागनी भी डूबी
शाम करीब सवा छह बजे मिनट पर नदी में ठोकर नंबर-9 के पास नहाते हुए बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी राजन डूब गया। इसके अलावा मुख्य घाट से कुछ ही दूरी पर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजनौर के हरनंगला निवासी रागनी (10) पुत्री सोहनपाल डूब गई। आसपास नहा रहे परिवार के लोग किसी तरह नदी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा ले गए लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

मनीष की हालत गंभीर
देर रात बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी मनीष को भी नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का आश्वसन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed