{"_id":"6a41712595ba14c4d90217b9","slug":"four-pilgrims-drown-while-bathing-in-banganga-three-including-a-teenage-girl-die-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-174652-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाणगंगा में नहाते हुए डूबे चार श्रद्धालु, किशोरी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाणगंगा में नहाते हुए डूबे चार श्रद्धालु, किशोरी समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में आए थे श्रद्धालु
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल होने आए चार श्रद्धालु अलग-अलग जगह नहाते समय बाणगंगा में डूबने और दलदल में फंसने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा में भर्ती कराया। बागपत के हिमांशु (18), बिजनौर के राजन (21) और रागनी (10) की मौत हो गई। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है।
रविवार शाम करीब पांच बजे शुकदेव सेतू के पास बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने शोर मचाकर राहत कार्य शुरू किया। बाणगंगा से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए , तब तक उसकी मौत हो गई।
शाम करीब सवा छह बजे मिनट पर नदी में ठोकर नंबर-9 के पास नहाते हुए बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी राजन डूब गया। इसके अलावा मुख्य घाट से कुछ ही दूरी पर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजनौर के हरनंगला निवासी रागनी (10) पुत्री सोहनपाल डूब गई। आसपास नहा रहे परिवार के लोग किसी तरह नदी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा ले गए लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
देर रात बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी मनीष को भी नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि गहरे पानी और दलदल में फंसने से मौत हुई है।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।