Kanwad Yatra: मुजफ्फरनगर में CM योगी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, लिया कांवड़ मार्गों का जायजा
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शिव चौक के ऊपर हेलीकॉप्टर से कई चक्कर लगाए और कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध शिव चौक पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शिव चौक के ऊपर कई बार चक्कर लगाता रहा और इस दौरान नीचे मौजूद कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। पुष्पवर्षा के दौरान शिव चौक पर कांवड़ियों में उत्साह नजर आया।
भाजपा नेताओं का रहा जमावड़ा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शिव चौक पर भाजपा नेताओं की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मुख्यमंत्री की पुष्पवर्षा को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: सीएम योगी बोले-4.5 करोड़ कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक, सामाजिक एकता की मिसाल हैं शिवभक्त
कांवड़ मार्ग और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिले में कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तैयार किए गए कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही को लेकर की गई व्यवस्थाओं को परखा गया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।