{"_id":"6a6f936ae7bf93e1ef0b351a","slug":"mps-lack-security-anyone-could-attack-them-malik-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-177350-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों की सुरक्षा नहीं, कोई भी कर सकता है हमला : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों की सुरक्षा नहीं, कोई भी कर सकता है हमला : मलिक
विज्ञापन
शहर के शिव चौक पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते सांसद हरेंद्र मलिक : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि दिल्ली में सांसदों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। कोई भी, कभी भी हमला कर सकता है। लोग मिलने के लिए आते हैं, किसी को कैसे रोक सकते हैं। फूलन देवी के साथ वारदात को लोग नहीं भूले।
रविवार रात शहर के शिव चौक से गुजर रहे कांवड़ियों पर सांसद ने पुष्पवर्षा की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग एकजुट होकर सेवा कर रहे हैं। सेवा का ऐसा अवसर मिलना भी सौभाग्य की ही बात है।
इसके बाद दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में उन्होंने कहा कि सांसदों के आवासों पर ही सुरक्षा नहीं है। घर पर आए किसी व्यक्ति की कोई सांसद तलाशी तो नहीं ले सकता।
विज्ञापन
संसद के बाहर के घटनाक्रम पर कहा कि पप्पू यादव का राजनीति करने का अपना तौर-तरीका है। उनसे बात हुई है, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे। सरकार को चढ़ावा चोरी करने वालों पर सख्ती करनी चाहिए थी।