सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Ajay Rai said- They are joining forces to oust BJP from power.

Muzaffarnagar: पुरकाजी पहुंची कांग्रेस की यात्रा, अजय राय बोले- देश बचाने का समय, मायावती को आना चाहिए साथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Dec 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी पहुंची कांग्रेस की यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़कर नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए  यात्रा पर निकले हैं।

Muzaffarnagar: Ajay Rai said- They are joining forces to oust BJP from power.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी पहुंची कांग्रेस की यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए  यात्रा शुरू की गई है। भाजपा ने जो नफरत का माहौल पैदा किया है, उसे खत्म करना है। किसान और नौजवानों को सरकार उनका हक देने में नाकामयाब रही है। 

Trending Videos


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश को बचाने का समय आ गया है। हम यूपी में हिन्दू और मुस्लिम के भाईचारे को जोड़ने निकले हैं। जनता हमारे साथ है। हम रुकने वाले नहीं हैं। बसपा प्रमुख मायावती को भी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन में आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे के बैंक्वट हॉल में पहुंची यात्रा का जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि  भाजपा नेता  लोगों को गुमराह कर रहे हैं।  

एक तरफ  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ भाजपा  से टिकट पाकर  बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले भी  विधायक बन रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता हमारे साथ है। मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और इंडिया गठबंधन इस बार भाजपा को हराने का काम करेगा।
 

ढोल बजाकर किया गया अभिनंदन
यूपी जोड़ो यात्रा के कसबे में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने ढोल बजाकर स्वागत किया। शाम करीब सात बजे यात्रा क्षेत्र में पहुंची। जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा,  कांग्रेस नेता कमरूजमां, मुनीर सईद के नेतृत्व में सैंकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।  
 
आज यहां से गुजरेगी यात्रा
यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पुरकाजी कसबे की विभिन्न गलियों से गुजरेगी। इसके बाद भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर होते हुए खाईखेडी चीनी मिल पहुंचेगी। इसके बाद भैंसरहेड़ी में जनसभा होगी। बसेड़ा में स्वागत के बाद यात्रा को बिजनौर के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed