फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Judge Ravi Kumar Diwakar, known for sentencing 23 convicts to death, has been transferred

मुजफ्फरनगर: 23 दोषियों को फांसी देने वाले चर्चित जज रवि कुमार दिवाकर का ट्रांसफर; हत्यारों में भर दिया था खौफ

Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
सार

जज रवि दिवाकर को जिले में ही परिवार न्यायालय का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी किए हैं। पूर्व में उनके पास चल रहे हत्या के 97 केसों को वापस मंगा लिया गया था। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Judge Ravi Kumar Diwakar, known for sentencing 23 convicts to death, has been transferred
न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह अप्रैल से सात सितंबर तक 10 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाकर देशभर में सुर्खियों में आए जज रवि कुमार दिवाकर का फास्ट ट्रैक कोर्ट से तबादला कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण के आदेश के बाद अब वह परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश होंगे। उनकी जगह फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 की पीठासीन अधिकारी/अपर सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जज रवि कुमार दिवाकर पिछले साल 29 नवंबर को बरेली से स्थानांतरित होकर आए थे। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रहते हुए उन्होंने मुजफ्फरनगर और शामली जिले के चर्चित मामलों की सुनवाई की। जज दिवाकर की अदालत से 18 अगस्त को तत्कालीन जिला जज बीरेंद्र कुमार सिंह ने हत्या की 97 पत्रावलियां रिकॉल कर ली थीं। इसके बाद जिला जज सेवानिवृत्त हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावलियां रिकॉल करने के बाद जज ने सवाल उठाते हुए एक फैसले के दौरान लिखा था कि सवाल केवल प्रकरणों को प्रशासनिक आधार पर रिकॉल करने की शक्ति का नहीं है, बल्कि उस शक्ति के प्रयोग के आधार का है।
 
विज्ञापन

न्याय विभाग में यह भी किया फेरबदल
परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश खलीकुज्जमां अब औरैया जिले में एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं। इनके स्थान पर औरैया से एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी रजनीश कुमार जिले में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद पर आसीन होंगे। अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है।

अपनी सुरक्षा में कटौती पर उठा चुके सवाल
जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने एक आदेश में खुलकर नाराजगी जताई कि लगातार खतरों के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा की तुलना बरेली और वाराणसी की पोस्टिंग के दौरान मिली सुरक्षा से की और इसे अपर्याप्त बता चुके हैं।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: दुकानदार ने की आत्महत्या, बेटा बोला- यूट्यूबर वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, टेंशन में थे पापा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed