फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Bus Accident: Roadways Bus Hits Two Bikes, Five Killed; Father-Daughter Among Deceased

मुजफ्फरनगर: रोडवेज बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच की मौत; मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला शामिल

Wed, 09 Sep 2026 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बागपत के पिता-पुत्री और कांधला के जीजा-साले समेत पांच लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Bus Accident: Roadways Bus Hits Two Bikes, Five Killed; Father-Daughter Among Deceased
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना गांव के पास बड़ौत मार्ग पर रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बागपत के पिता-पुत्री, कांधला के दो युवक और बुढ़ाना क्षेत्र का एक युवक शामिल है।

विज्ञापन


सामने से आ रही दो बाइकों में मारी टक्कर
हादसा बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव के पास हुआ। बताया गया कि रोडवेज बस ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: खेत की पैमाइश के नाम पर 30 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar Bus Accident: Roadways Bus Hits Two Bikes, Five Killed; Father-Daughter Among Deceased
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में पांचों की मौत
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पांचों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला
हादसे में बागपत के तमेला गढ़ी निवासी फरमान और उनकी तीन वर्षीय बेटी अल्लो की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्री थे। वहीं राजपुर गढ़ी, बुढ़ाना निवासी मोमीन की भी हादसे में मौत हुई। मोमीन, फरमान का बहनोई था। इस तरह एक बाइक पर सवार फरमान, उनकी बेटी अल्लो और मोमीन तीनों की मौत हो गई।

दूसरी बाइक पर कांधला के रहने वाले इदरीश और साजिद सवार थे। दोनों की भी हादसे में मौत हो गई। इदरीश और साजिद के आपसी रिश्ते की जानकारी परिजनों से जुटाई जा रही है।

Muzaffarnagar Bus Accident: Roadways Bus Hits Two Bikes, Five Killed; Father-Daughter Among Deceased
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में ये सभी शामिल
फरमान (25) पुत्र उमरदीन, निवासी तमेला गढ़ी, बागपत
अल्लो (3) पुत्री फरमान, निवासी तमेला गढ़ी, बागपत
साजिद (24) पुत्र समयद्दीन, कांधला, शामली
इदरीश (70) पुत्र गय्यूरा, कांधला, शामली
मोमीन (25) पुत्र मंजूर अहमद, राजपुर गढ़ी, बुढ़ाना
 
एक बाइक पर फरमान, उनकी बेटी अल्लो और मोमीन सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर इदरीश और साजिद सवार थे।

Muzaffarnagar Bus Accident: Roadways Bus Hits Two Bikes, Five Killed; Father-Daughter Among Deceased
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक कांधला और बागपत के रहने वाले थे
हादसे में मरने वालों में तीन लोग बागपत और बुढ़ाना क्षेत्र से तथा दो कांधला क्षेत्र के बताए गए हैं। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और रोडवेज बस चालक की भूमिका क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed