फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Shopkeeper dies by suicide; son claims a YouTuber was blackmailing him through videos

मुजफ्फरनगर: दुकानदार ने की आत्महत्या, बेटा बोला- यूट्यूबर वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, टेंशन में थे पापा

Fri, 23 Oct 2026 09:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 23 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

खांजापुर निवासी बादल ठाकुर की महावीर चौक पर दुकान है। उन्होंने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे ने मकान का विवाद और ब्लैकमेलिंग को वजह बताया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Shopkeeper dies by suicide; son claims a YouTuber was blackmailing him through videos
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शहर के महावीर चौक के निकट कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले बादल ठाकुर (50 ) ने मानसिक तनाव के चलते खांजापुर स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आत्महत्या का कारण मकान विवाद और यूट्यूबर की ओर से ब्लैकमेलिंग के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव बताया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर निवासी करण ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के सदस्य घर में नाश्ता कर रहे थे। उसके पिता बादल ठाकुर पहली मंजिल पर कमरे में मौजूद थे। काफी देर तक उनके नीचे न आने पर ऊपर जाकर देखा तो वह छत पर लगे कुंडे में फांसी पर लटके हुए मिले।
विज्ञापन

उन्हें फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। करण ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने मानसिक दबाव के कारण आत्महत्या की है। एक व्यक्ति से उसके पिता का मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पूरा रुपया दिए जाने के बावजूद उनसे 3.5 लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि महावीर चौक स्थित उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। कुछ लोगों ने एक वीडियो बनाकर उसे और उसके पिता को ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। कुछ रुपये उनसे लिए भी गए थे। इस मामले में भी उसके पिता काफी तनाव में थे।

सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed