Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One criminal injured by gunfire in a police encounter; two accomplices arrested

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
One criminal injured by gunfire in a police encounter; two accomplices arrested
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की पीनना बाईपास के समीप ई-रिक्शा सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर और नलकूपों से चोरी किया गया सामान, एक तमंचा, ई-रिक्शा बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस टीम पीनना बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने ई-रिक्शा की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ निवासी खालापार गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, मौके से फरार हुए उसके दो साथियों शहनवाज निवासी खालापार और ताहिर निवासी मिमलाना रोड को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed