{"_id":"6aedb4fe76a0c200a4075cda","slug":"opportunity-for-online-corrections-until-november-12-offline-applications-accepted-until-the-16th-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-184772-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 12 नवंबर तक ऑनलाइन सुधार का मौका, 16 तक ऑफलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 12 नवंबर तक ऑनलाइन सुधार का मौका, 16 तक ऑफलाइन आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होेने वाले छात्रों को शैक्षणिक रिकॉर्ड की गलतियां सुधारने का मौका दिया गया है। बोेर्ड की ओर से परीक्षा आवेदन और पंजीकरण से जुड़ी जानकारियों में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। 12 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार किया जा सकेगा। विशेष संशोधनों के लिए 16 नवंबर तक ऑफलाइन आवेदन का मौका दिया गया है।
परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्रों के रिकॉर्ड में दर्ज नाम, माता-पिता के नाम, विषय और कक्षा संबंधी जानकारी, लिंग, जाति वर्ग, परीक्षा का माध्यम और फोटो में संशोधन कर सकेंगे।
इसके अलावा कक्षा 11 में पंजीकरण के दौरान दर्ज हाईस्कूल के गलत अनुक्रमांक (रोल नंबर) को भी ठीक किया जा सकेगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों को बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया
बोर्ड ने कुछ संशोधनों के लिए अलग प्रक्रिया निर्धारित की है। जन्मतिथि में बदलाव, छात्र या माता-पिता के पूरे नाम में सुधार तथा छात्र के रिकॉर्ड को हटाने या दोबारा बहाल करने से संबंधित आवेदन ऑफलाइन जमा करने होंगे। ऐसे मामलों में विद्यालय के प्रधानाचार्य जरूरी अभिलेखों के साथ 16 नवंबर तक संबंधित डीआईओएस कार्यालय में आवेदन भेजेंगे।