फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two members of the same family test positive for swine flu.

Muzaffarnagar News: एक ही परिवार के दो सदस्य मिले स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two members of the same family test positive for swine flu.
मुजफ्फरनगर। स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जानसठ में एक ही परिवार के दो सदस्यों में फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम ने रोगियों से मिलकर उनका उपचार प्रारंभ कराया। बताया कि दोनों रोगियों की हालत स्थिर है, घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। बदलते मौसम में वायरल बुखार और नजला-खांसी की भी भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम जारी है। दिन-रात के तापमान में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को नजला-खांसी सहित वायरल बुखार भी घेर रहा है। धीरे-धीरे स्वाइन फ्लू भी पैर पसार रहा है। अब तक 20 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला जानसठ का है, जहां एक ही परिवार के दो सदस्यों में फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों रोगी मेरठ रहते हैं, लेकिन घर पर लक्षणों के आधार पर कराई गई निजी लैब की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम का कहना है कि रैपिड रेस्पांस टीम ने घर का दौरा किया है। दोनों रोगियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए अधिकतर रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
तेज बुखार और ठंड का भी लगना।
लगातार खांसी और गले में खराश।
सिरदर्द और मांसपेशियों में तेज दर्द।
अत्यधिक थकान और कमजोरी।
नाक बहना या नाक का बंद होना।
---
बरतें यह एहतियात
खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोएं।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करें।
आवश्यकता पड़ने पर मास्क जरूर पहनें।
खांसते, छींकते समय मुंह, नाक को रुमाल से ढकें।
बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed