सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election Result 2022 BJP candidate has got lot of votes in village Sisauli of Rakesh Tikait

UP Election Results 2022: टिकैत के गांव में भाजपा को जमकर मिले वोट, कोको पर भारी पड़ा हऊ, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Mar 2022 02:31 PM IST
सार

राकेश टिकैत के गांव से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां रालोद और भाजपा प्रत्याशी को मिले वोटों का अंतर बहुत कम रहा है। आंकड़े दिखा रहे हैं कि टिकैत के गांव में भाजपा प्रत्याशी को खूब वोट मिले हैं।

विज्ञापन
UP Election Result 2022 BJP candidate has got lot of votes in village Sisauli of Rakesh Tikait
राकेश टिकैत और संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की राजधानी सिसौली में भाजपा को खूब वोट मिले हैं। रालोद के प्रत्याशी राजपाल बालियान को 34 सौ और भाजपा के उमेश मलिक को सिसौली में 3171 वोट ही हासिल हो सके। सिर्फ 229 वोट से भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



सिसौली भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत का गांव है। दिलचस्प बात यह है कि कस्बे की पट्टी लेपरान के बूथ संख्या-168 पर भाजपा को 521 और रालोद को सिर्फ 185 वोट मिले। अंबेडकर भवन के बूथ पर भाजपा को 297 और गठबंधन के राजपाल बालियान को 178 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मतदान के दिन भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा था कि भाजपा की वोट कोक्को ले गई है, लेकिन टिकैत के गांव में सिर्फ 229 वोट का अंतर रहा। इससे पहले 2017 और 2019 में भी यहां भाजपा का दबदबा रहा था।

यह भी पढ़ें: मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला

टिकैत के गांव में इस तरह हुआ चुनाव
बूथ        भाजपा        रालोद

162        391        295
163        239        341
164        230        432
165        210        345
166        162        521
167        232        367
168        521        185
169        139        272
170        141        266
171        407        149
172        202        49
173        297        178

यह कहा था राकेश टिकैत ने...
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने देसी अंदाज में कहा था कि कोको भाजपा के वोट ले गई है। मुजफ्फरनगर में अब कोई झगड़ा नहीं कर सकता। यहां आमजन, राजनीतिक दलों की हर चाल को समझ रहे हैं। अपने मुद्दों पर मतदान कर रहे हैं। दंगे वाला स्टेडियम यहां नहीं खुल खुलने देंगे। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में टिकट ने कहा था कि सबसे जरूरी भाईचारा है। देश में आंदोलन जिंदा रहना चाहिए। सरकार को किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए। चुनाव के सवाल पर कहा कि (कोको देसी भाषा में पक्षी को इंगित करने वाला शब्द) भाजपा की वोटों को ले गई है। किसान अपने मुद्दों पर मतदान कर रहा है। खेती पर लागत बढ़ गई है और किसान की आमदनी घट गई है। कहा कि मुजफ्फरनगर में भाईचारा कायम रहेगा, यहां कोई माहौल खराब नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की 34 सीटों का हर अपडेट, 18 पर गठबंधन का कब्जा, भाजपा के खाते में 16 सीट, बागपत में जमकर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed