सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: 'Given two lakh 85 thousand, still raided', audio of gangster and constable goes viral

UP: 'दो लाख 85 हजार दिए हैं, फिर भी दे दी दबिश', गैंगस्टर और सिपाही की ऑडियो वायरल, एसओ व दो सिपाही सस्पेंड

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: चरथावल थाने की हिस्ट्रीशीटर संजीदा और तितावी थाने के सिपाही के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने जांच बैठा दी। जांच के बाद एसओ पवन चौधरी, थाने की एसओजी टीम के सिपाही नवीन और अनीस को निलंबित कर दिया।

UP: 'Given two lakh 85 thousand, still raided', audio of gangster and constable goes viral
तितावी थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्मैक तस्करी की दर्ज प्राथमिकी से नाम निकलवाने को लेकर चरथावल थाने की हिस्ट्रीशीटर संजीदा और तितावी थाने के सिपाही के ऑडियो से भूचाल मच गया। एसओ और एक अन्य सिपाही का नाम भी बातचीत में लिया गया। एसएसपी संजय वर्मा ने शुरुआती जांच के बाद एसओ पवन चौधरी, थाने की एसओजी टीम के सिपाही नवीन और अनीस को निलंबित कर दिया। एसपी देहात अक्षय संजय महादीक को विभागीय जांच सौंपी गई है।
Trending Videos

 

रविवार को यह ऑडियो वायरल हुई। महिला हिस्ट्रीशीटर संजीदा और सिपाही के बीच प्राथमिकी से नाम निकालने को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसके बाद महिला ने अपनी वीडियो भी जारी की, जिसमें काम नहीं होने पर रुपये वापस दिलाने की बात कही थी। एसएसपी ने ऑडियो का सच जानने के लिए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर से जांच कराई। एसएसपी ने बताया कि रविवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें महत्वपूर्ण तथ्य थे। थाना प्रभारी और दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : दो लाख 85 हजार लिए...फिर भी दी दबिश
ऑडियो में महिला और सिपाही के बीच बात हो रही है। दोनों थाना प्रभारी का नाम लेकर रुपये के लेन-देन की बात कर रहे हैं। ऑडियो में एसओ का नाम भी लिया जा रहा है। कांस्टेबल नवीन और हेड कांस्टेबल अनीस का नाम भी लिया गया। महिला से बात करते हुए सिपाही थाना प्रभारी का नाम लेकर सिर्फ एक लाख 80 हजार रुपये की जानकारी होना कह रहा है। जबकि महिला कह रही है कि थाना प्रभारी को पूरे दो लाख 85 हजार रुपये की जानकारी है। मामले में नाम निकलने के लिए दो लाख 85 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने पैसे लेकर भी दबिश दे दी है।
 

इस मामले की ऑडियो हुई वायरल
सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि 20 मार्च को दो बाइक सवार चार स्मैक तस्कर पुलिस ने घेर लिए थे। मेरठ के थाना जानी के सिवालखास निवासी रब्बान व बुढ़ाना के गांव जौला निवासी दानिश को 50 लाख रुपये की 270 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उनके दो साथी बिलाल व जाबिर भाग गए थे। वह अभी पकड़े नहीं जा सके हैं। थाना प्रभारी व दोनों सिपाही को इस मामले में ऑडियो वायरल होने पर निलंबन किया गया है।
 

हिस्ट्रीशीटर संजीदा पर 10 मुकदमे
कुल्हेड़ी गांव की संजीदा पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या और जानलेवा हमले के भी मुकदमे हैं। सिपाही की ओर से लंबी बातचीत की गई। बुढ़ाना के युवक का नाम निकालने को लेकर बातचीत हुई थी।

ये भी देखें...
UP: 'पैसे नहीं हैं, बेटे का शव लेने नहीं आ सकते', 1700 किमी दूर से वीडियो कॉल पर मां ने देखा अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed