{"_id":"69e758d689b948059f0fb5ce","slug":"muzaffarnagar-made-excuse-of-stomach-ache-accused-of-snatching-inspector-s-pistol-and-shooting-him-ran-away-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पेट दर्द का बहाना बनाया, दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा गोली मारने का आरोपी, मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पेट दर्द का बहाना बनाया, दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा गोली मारने का आरोपी, मुठभेड़ में पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
समोली निवासी मंजीत उर्फ काला ने एक युवक को गोली मारी थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कस्टडी में पेट दर्द का बहाना बनाने पर मंजीत को अस्पताल ले जाया जाने लगा, तभी उसने भागने का प्रयास किया।
कस्टडी से भागने वाला आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में गोली मारने का एक आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान समोली निवासी मंजीत उर्फ काला के रूप में हुई है।
Trending Videos
घटना के संबंध में एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मंजीत ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर गांव में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल युवक का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जब आरोपी मंजीत को पकड़ा, तो उसने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया। पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगी। रास्ते में आरोपी ने फिर से जोर से पेट में दर्द होने का नाटक किया, जिसके बाद उसे गाड़ी से नीचे उतारा गया। इसी मौके का फायदा उठाकर मंजीत ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और गन्ने के खेत में भाग गया।
पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद, पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने से मंजीत घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उसका चालान कर दिया है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिशों और उसके बाद होने वाली मुठभेड़ों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X