Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   28 roads to be repaired approval received from the administration in Pilibhit

पीलीभीत: जिले की 28 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, शासन से मिली मंजूरी, सात करोड़ रुपये जारी

Thu, 26 Nov 2026 05:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में 28 जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
28 roads to be repaired approval received from the administration in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पीलीभीत जिले में जर्जर सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से जारी शासनादेश में पीलीभीत के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-1 के अंतर्गत कुल 28 सड़क मरम्मत कार्यों को शामिल किया गया है। इन सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस काम के लिए करीब सात करोड़ का बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन


स्वीकृत कार्यों में निसावा से निसइया, अमरिया-तुमुरिया-मुगलाखेड़ा से हरहरपुर धुरा, बगनेरा से बगनेरी, माधोपुर भिकारीपुर से हिमकरनपुर, अंडरायन से नवादादास, फरीदपुर हसन मार्ग से उड़ा, जिठनिया संपर्क मार्ग, पीलीभीत-पंडरी मार्ग से सैंजना मुस्तकिल, मुआबोझ से मुआबोझा दक्षिणी, पूरनपुर-सिरसी मार्ग से मुआबोझ, मकरंदपुर से शिवपुरिया, पीलीभीत-बस्ती मार्ग से जेठापुर और घुंघचाई रोड से जल्लपुर संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों की भी होगी मरम्मत 
सिमराया से झुरकुनिया, शाहबाजपुर गुरुद्वारा से टंडोला, सिकरैना से पिपरिया मझारा, जेठापुर खुर्द से बखतापुर, पूरनपुर-दियोरिया कलां मार्ग से रामपुर, तहसील घुंघचाई, एनएच-730ए पूरनपुर-बंडा मार्ग से गुलड़िया होते हुए डंडोला, मटैया लालपुर मार्ग से मझारा बघा, पीलीभीत-खटीमा मार्ग से मुख्तयार कॉलोनी, पुरैना-दीपनगर लिंक रोड, पीलीभीत-बस्ती रोड से तकिया शिव मंदिर लिंक रोड, राजा कॉलोनी से भरतपुर, गौहर मार्ग से हरकिशनापुर हंसया, आसाम मार्ग नचनी घाट से गजरौला शिवनगर, गुप्ता कॉलोनी से बेला पुखरा-गुलड़िया-बिथरा होते हुए भरतपुर और बीडीयूएस मार्ग से पिपरिया अजान संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद ने इस उपलब्धि की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए लिखा कि पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

जिले की 28 सड़कों की विशेष मरम्मत की मंजूरी मिली है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।- संजीव कुमार जैन, अधिशासी अभियंता लोनिर्माण विभाग, प्रांतीय व निर्माण खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed