{"_id":"69879e8b232a32a28c011fa9","slug":"accused-killed-banned-animal-and-took-away-meat-remains-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153362-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस ले गए आरोपी, अवशेष बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिबंधित पशु की हत्या कर मांस ले गए आरोपी, अवशेष बरामद
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर जांच को पहुंची पुलिस- वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रतिबंधित पशु की हत्या कर आरोपी मांस ले गए। प्रतिबंधित पशु का सिर और अन्य अवशेष खेत में पड़े होने की सूचना पर पहुंचे गोरक्षा दल और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। पुलिस ने जांच के बाद अवशेष को दफन करवा दिया। गोरक्षा प्रमुख शिवम भदौरिया की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जिला गोरक्षा प्रमुख ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव पिपरिया दुलई से सुआबोझ जाने वाले रास्ते के समीप से प्रतिबंधित पशु को मारकर उसका सिर और अन्य अवशेष फेंके जाने की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे थे। आरोपी प्रतिबंधित पशु को मारकर उसका मांस ले गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच के बाद अवशेष को दफन करा दिया गया। रात में सीओ डॉ. प्रतीक दहिया, एएसपी विक्रम दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पुलिस को शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना के खुलासा के निर्देश दिए। पुलिस ने गोरक्षा प्रमुख की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
घटना की पुनरावृत्ति पर रोष
पूरनपुर। शेरपुर रोड पर कुंडा पुल के नीचे प्रतिबंधित पशु को मारकर फेंके गए उसके अवशेष 25 दिसंबर को पुलिस ने बरामद किए थे। 19 जनवरी की रात को गांव रघुनाथपुर के गांव के समीप आम के बाग में प्रतिबंधित पशुओं के मांस के टुकड़े करने की आहट पर गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, मगर आरोपी हेड कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर भाग गया था। लोगों ने इस तरह की हो रही घटना पर रोष जताया है। संवाद
-- -- -- -- -- --
Trending Videos