सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brainstorming on voter rights in the meeting

Pilibhit News: बैठक में मतदाता अधिकारों पर किया मंथन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on voter rights in the meeting
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना स्थित केजीएन-2 कॉलोनी स्थित समाजवादी कैंप कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की, इसमें जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाए और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए। इस दौरान उन्होंने फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी भी मतदाता का फर्जी तरीके से वोट काटा गया तो समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। इस दौरान नफीस अहमद अंसारी, दिव्या पी गंगवार, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, राजकुमार राजू आदि सपा नेता मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed