फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Carpenter dies after being hit by a truck.

Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर कारपेंटर की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Carpenter dies after being hit by a truck.
विक्रांत का फाइल फोटो
बीसलपुर। शाहजहांपुर हाईवे के अहिरपुरा मोड़ पर मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार कारपेंटर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी नवदिया निवासी विजय वर्मा ने बताया उनका अविवाहित पुत्र 22 वर्षीय विक्रांत वर्मा मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला में अपने एक मित्र के घर जा रहा था। विक्रांत पेशे से कारपेंटर था। रास्ते में बीसलपुर- शाहजहांपुर हाईवे पर अहिरपुरा मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह से टूट गई है। हादसा होते ही चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल फोर्स लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

विक्रांत का फाइल फोटो

विक्रांत का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed