फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chargesheet filed against nine people in the murder case of businessman Pappu Gupta.

Pilibhit News: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र

Sun, 30 Aug 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against nine people in the murder case of businessman Pappu Gupta.
पीलीभीत। कस्बा बिलसंडा में तीन माह पहले व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या के मामले में शाहजहांपुर जिले के निवासी नौ आरोपियों के विरुद्ध शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा बिलसंडा निवासी पंकज कटियार का ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था। जनपद शाहजहांपुर निवासी ससुराल वालों ने पेशेवर गुंडों और भाड़े के हत्यारों को सुपारी देकर पंकज कटियार की हत्या करने को कस्बा बिलसंडा भेजा। 28 मई की दोपहर में पंकज कटियार कस्बा बिलसंडा में अपने भाई की दुकान पर बैठे थे। वे पड़ोसी व्यापारी पप्पू के साथ ही बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कई भाड़े के हत्यारे शस्त्रों से लैस होकर आए। उन्होंने पंकज कटियार पर जानलेवा हमला बोल दिया। पंकज को बचाने आए पप्पू गुप्ता को भी गोली मार दी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पप्पू गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कस्बा बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज की गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बिलसंडा पुलिस ने शनिवार को रमेश चंद्र कटियार, विमल,सीतेश, शिवम उर्फ सरबजीत, लकी मोर्य, आदित्य वर्मा, कुणाल, शिव और स्कंद भोजवाल के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र की केस डायरी में 300 से अधिक पन्ने हैं। पप्पू गुप्ता हत्याकांड में एक किशोर भी न्यायिक अभिरक्षा में है। उसके विरुद्ध भी अलग से आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी है। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed