सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Coordination between bar and bench is the basis of providing justice to the common people: District Judge

बार-बेंच में समन्वय ही आमजन को न्याय दिलाने का आधार: जिला जज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Coordination between bar and bench is the basis of providing justice to the common people: District Judge
शपथ ग्रहण समारोह को संबो​धित करते जिला जज रविंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। संयुक्त बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि न्यायालय व्यवस्था में बार एवं बेंच दो पहिए हैं। इनके बीच समन्वय ही आम जनता को सुलभ न्याय दिलाने का आधार है।
Trending Videos

कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अवस्थी, महासचिव विद्याराम वर्मा समेत अन्य सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नई टीम अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय पालिका की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। अध्यक्ष राजीव अवस्थी ने भी आश्वस्त किया कि वादकारियों के हित में उनकी टीम हमेशा बेंच को सहयोगी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार डूंगराकोटी ने कहा कि बार एवं बेंच की जिम्मेदारी है कि वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाना है। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए हमेशा साथ है। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का रोल बहुत अहम है। समारोह में अपर सत्र न्यायाधीश महेशानंद झा, त्रिभुवन नाथ पासवान, अनु सक्सेना, गीता सिंह, आतिफ शमीम, सुनील कुमार विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन नूहिन जैदी, आनंद कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों के अलावा काजी रिफाकत हुसैन फरहान, किशन लाल, बाबूराम शर्मा, विवेक अवस्थी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed