फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daughter-in-law mixes poisonous substance in lentils and feeds it to in-laws in Pilibhit

पीलीभीत: दाल में जहरीला पदार्थ मिलाकर ससुरालियों को खिलाया, चार की हालत बिगड़ी, बहू फरार

Mon, 21 Sep 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

पूरनपुर क्षेत्र के कपूरपुर रामपुर गांव में रविवार रात एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते दाल में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसे खाने से परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Daughter-in-law mixes poisonous substance in lentils and feeds it to in-laws in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर रामपुर में रविवार रात एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते दाल में जहरीला पदार्थ मिलाकर परिवार के चार लोगों को खिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी विवाहिता घर से भाग निकली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव कपूरपुर रामपुर निवासी दरबारी लाल के बड़े बेटे हरपाल की शादी क्षेत्र के ही गांव पूरनापुर निवासी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिंकी पिछले पांच साल से अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही वह ससुराल लौटी थी, लेकिन घर में फिर से विवाद होने लगा। 
विज्ञापन


सास-ससुर समेत चार की हालत बिगड़ी 
हरपाल ने बताया कि रविवार रात घर में दाल बनी थी। इसी दौरान पिंकी ने रंजिशन दाल में जहरीला पदार्थ मिला दिया। रात में परिवार के लोगों ने वही दाल खा ली। दाल खाने वालों में ससुर दरबारी लाल, सास नन्हीं देवी, देवर नंदा, ईश्वर वती और पिंकी का बेटा अंशुमन शामिल हैं। दाल खाते ही रात में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सभी बेहोशी की हालत में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल ने बताया कि वह अपने लिए बाजार से मछली लाया था और वही बनाकर खाई थी। इसलिए वह जहर खाने से बच गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरों से कोई बाहर नहीं निकला तो हरपाल को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो सभी लोग अचेत अवस्था में पड़े थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्या ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची है, मामले की जांच कर रही है। महिला अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed