फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand for making 1,000-square-meter plots available to small entrepreneurs in Pilibhit

पीलीभीत: लघु उद्यमियों को छोटे औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराने की मांग, आप नेताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

Mon, 14 Sep 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 14 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

पीलीभीत में आप नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं व लघु उद्यमियों के लिए न्यूनतम 1000 वर्गमीटर के औद्योगिक भूखंडों की मांग की।

विज्ञापन
Demand for making 1,000-square-meter plots available to small entrepreneurs in Pilibhit
आप नेताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के भरा पचपेड़ा स्थित यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए कम क्षेत्रफल के औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराने की मांग उठी है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा और पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार भारती ने सोमवार को जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर न्यूनतम 1000 वर्गमीटर के भूखंडों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था कराने की मांग की।

विज्ञापन


आप नेताओं ने कहा कि भरा पचपेड़ा क्षेत्र में यूपीसीडा की ओर से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जहां उद्योग स्थापित करने के लिए भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। वर्तमान में बड़े आकार के भूखंड उपलब्ध होने से सीमित पूंजी वाले स्थानीय युवाओं, छोटे व्यापारियों और लघु उद्यमियों के लिए उद्योग स्थापित करना मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि 1000 वर्गमीटर या इसके आसपास के छोटे औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जाएं तो स्थानीय युवा और छोटे उद्यमी अपनी क्षमता के अनुसार उद्योग स्थापित कर सकेंगे। इससे जिले में स्वरोजगार और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही स्थानीय निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। मांगपत्र में यूपीसीडा के सक्षम अधिकारियों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर छोटे औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed