पीलीभीत: रिश्ते के भाई को बचाने पहुंचे किसान की डंडा लगने से मौत, गांव के युवक पर पीटने का आरोप
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसान अपने रिश्ते के भाई को बचाने गए थे। तभी आरोपी युवक ने उनके मुंह पर डंडा मार दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर में बुधवार रात रिश्ते के भाई के साथ हो रही मारपीट में बीचबचाव करने पहुंचे करीब 50 वर्षीय किसान रामपाल की डंडा लगने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रामपाल के मुंह पर डंडे से वार करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के बेटे शिव कुमार के अनुसार वह गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके रिश्ते के भाई सूरज के साथ गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल मारपीट कर रहा था। शिव कुमार ने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसी बीच उनके पिता रामपाल भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए।
रात में हुई किसान की मौत
रामपाल ने बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान अनिल ने उनके मुंह पर डंडे से वार कर दिया। डंडा लगने के बाद रामपाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें घर ले आए। रात में रामपाल की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस कर रही जांच
बृहस्पतिवार की सुबह थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों के साथ ही मारपीट की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।