{"_id":"6a8b54eea44bc94fbf08caba","slug":"increase-in-pneumonia-cases-among-children-during-the-rains-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-167236-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश में बच्चों में बढ़ी निमोनिया की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश में बच्चों में बढ़ी निमोनिया की शिकायत
विज्ञापन
शहर की पीएचसी पुराना अस्पताल में बच्चें को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारिश में भीगने से नौनिहालों की सेहत बिगड़ने लगी है। इससे उनमें निमोनिया की शिकायत देखी जा रही है। रविवार को शहर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के साथ निमोनिया के लक्षण 40 बच्चों में देखे गए। चिकित्सकों ने बच्चों को दवाएं देने के साथ अभिभावकों को बदलते मौसम में विशेष एहतियात रखने की सलाह दी।
शहर के पुराना अस्पताल पीएचसी में सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेले का आयोजन शुरू हो गया। चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने दिनभर लगभग 60 से अधिक मरीजों को परामर्श लिया। इनमें लगभग 15 बच्चे भी शामिल रहे। बच्चों में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार के साथ ठंड लगना, सांस चलने जैसे निमोनिया के लक्षण के बाल रोगी देखे। चिकित्सक ने बच्चों को मामूली जांचों के बाद उनको दवाएं आदि वितरित की। डॉ. जनमेजय सिंह ने बदलते मौसम में परिजनों को बारिश में बच्चों के भीगने के नुकसान भी बताए।
शहर के पीएचसी बागगुलशेरखां में डॉ. रोहित ने 45 से अधिक मरीजों को परामर्श लिया। यहां भी 10 बालरोगियों में निमोनिया जैसे लक्षण दिखे। परिजनों ने बच्चों के बरसात में भीगने की बात भी बताई।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बच्चों को दवाएं देने के साथ ठंडी चीजें दही, मठ्ठा, चावल, खटाई-मिठाई आदि देने से एहतियात बरतने की सलाह दी। शहर के जोशीटोला में भी 70 मरीज पहुंचे। इसमें डॉ. अफसान ने 15 शिशुओं का टीकाकरण कराया व बदलते मौसम में बच्चे को सुबह-शाम बाहर लेकर बाहर नहीं लेकर निकलने की सलाह दी। संवाद