Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will visit Pilibhit on November 12

यूपी: 12 नवंबर को पीलीभीत आएंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, साक्षी आश्रम में है कार्यक्रम

Wed, 11 Nov 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 नवंबर की शाम पीलीभीत पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका पीलीभीत में प्रवास करीब 35 मिनट का रहेगा। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav will visit Pilibhit on November 12
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पीलीभीत आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। वह 12 नवंबर की शाम पूरनपुर हाईवे स्थित साक्षी आश्रम पहुंचेंगे। यहां आश्रम के संचालक प्रेम सुगंध से उनकी मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साक्षी आश्रम के नजदीक हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड तैयार कराया गया है। बुधवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव की ओर से जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मोहन यादव दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे। इसके बाद बरेली से ऊधम सिंह नगर जाएंगे। वहां का कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह पीलीभीत पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 3:40 बजे उनका हेलीकॉप्टर पूरनपुर हाईवे पर स्थित साक्षी आश्रम के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आश्रम के संचालक प्रेम सुगंध से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पीलीभीत में प्रवास करीब 35 मिनट का रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:15 बजे वह हेलीकॉप्टर से वापस बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए साक्षी आश्रम के आसपास हेलीपैड और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कराई गई हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, आवागमन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। बुधवार को डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed