{"_id":"62b0bfb74f5910774f23f0b7","slug":"mp-varun-gandhi-surrounded-modi-government-on-twitter-and-said-that-peaceful-protest-is-everyones-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Protest : सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके सरकार को घेरा, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन है सबका अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Protest : सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके सरकार को घेरा, बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन है सबका अधिकार
Tue, 21 Jun 2022 12:18 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:18 AM IST
सार
अग्निपथ योजना को लेकर वरुण गांधी लगातार अपनी ही सरकार पर बरस रहे हैं। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को भगवावेशधारी एक नेता के उस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें भगवावेशधारी नेता जी अग्निपथ योजना की तरफदारी में तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन
varun gandhi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं को शांतिपूर्ण तरीके से हक की आवाज उठाने की सलाह दे चुके सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को अपने ट्वीट में अपनी ही सरकार को घेरा है। बेरोजगारी, निजीकरण के सवाल पर सांसद पहले कई बार सरकार को सवालों के घेरे में ले चुके हैं। अब अग्निपथ योजना पर उन्होंने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
युवाओं के असमंजस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। युवाओं के संघर्ष पर लगातार कई ट्वीट किए। इस बीच सोमवार को भगवावेशधारी एक नेता के उस वीडियो पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें भगवावेशधारी नेता जी अग्निपथ योजना की तरफदारी में तर्क दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि किसान जब अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरें तो वो खालिस्तानी, युवा सेना में बहाली को लेकर सड़कों पर आएं तो वे जेहादी। देशभक्त युवा मां भारती की सेवा का भाव मन में लिए दधीचि की तरह अपनी हड्डियां गलाता है तब जाकर फ़ौज में नौकरी पाता है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सबका अधिकार है।
विज्ञापन