फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Municipal council team demolishes 12 shops with a bulldozer in Pilibhit

पीलीभीत में 12 दुकानें ध्वस्त: नगरपालिका का चला बुलडोजर, व्यापारियों ने जताया विरोध, कार्रवाई को बताया मनमाना

Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 08 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

पीलीभीत में नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार सुबह शहर में 12 दुकानें ढहा दीं। नया वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए यह कार्रवाई हुई। 99 वर्ष की लीज पर आवंटित इन दुकानों को ढहाने का दुकानदारों ने विरोध किया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Municipal council team demolishes 12 shops with a bulldozer in Pilibhit
दुकानों पर चला बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में नगर पालिका प्रशासन ने शहर में मंगलवार सुबह अपनी जमीन पर बनी 12 दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। सुबह करीब नौ बजे पालिका की टीम भारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो दुकानदारों में खलबली मच गई। अधिकारियों की निगरानी में पहले दुकानों को खाली कराया गया। इसके बाद बुलडोजर से एक-एक कर निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू हुई।

विज्ञापन




पालिका प्रशासन के मुताबिक, उक्त स्थान पर नया कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाना प्रस्तावित है। विकास योजना के तहत पुराने निर्माण हटाए जा रहे हैं। हालांकि कार्रवाई को लेकर सबसे अधिक चर्चा इस बात की रही कि इन दुकानों का आवंटन नगर पालिका ने ही 99 वर्ष की लीज पर किया था। कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रभावित दुकानदार मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक कदम का विरोध करते हुए इसे मनमाना बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: पानी में बह गई 3.97 करोड़ की परियोजना, जल जीवन मिशन की टंकी किच्छा नदी में समाई; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी पुलिस बल रहा तैनात  
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्या और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। अफसरों की मौजूदगी में दुकानदारों से सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद बुलडोजर से 12 दुकानों को ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रभावित कारोबारी जुट गए। पुलिस की मौजूदगी में विरोध के बावजूद स्थिति नियंत्रण में रही। 

नोटिस के बाद भी नहीं खाली की दुकानें
अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को प्रतिष्ठान खाली करने के लिए विधिवत नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने दुकानें खाली नहीं कीं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त करा दिए गए।

इसी इलाके में पहले भी गिराया जा चुका है भवन
इसी इलाके में इससे पहले नगर पालिका के पुराने अधिशासी अधिकारी आवास पर भी प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। भवन में समाजवादी पार्टी का कार्यालय संचालित हो रहा था। प्रशासन ने पहले परिसर खाली कराया और बाद में बुलडोजर से इमारत ध्वस्त कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed