फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The MLA reprimanded the police and told them to stop issuing traffic challans.

Pilibhit News: विधायक ने पुलिस को फटकारा, कहा बंद करो वाहनों के चालान

Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The MLA reprimanded the police and told them to stop issuing traffic challans.
बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पुलिस को फटकार लगाई। उन्होंने गाजीपुर तिराहे पर अनावश्यक चेकिंग कर वाहनों के चालान की कार्रवाई बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यह मामला बुधवार शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन के दौरान हुई। एक युवक ने विधायक को बताया कि गाजीपुर तिराहे पर अत्यधिक वाहन चेकिंग से ग्राहक नहीं आते, जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। विधायक ने मंच पर मौजूद थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार से इस बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जब वह ईमानदारी से काम कर रहे हैं, तो प्रशासन को भी ईमानदारी दिखानी होगी। विधायक ने थाना प्रभारी को वाहन चेकिंग ज्यादा न करने का स्पष्ट आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से किसी को परेशान किया गया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed